Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsAgriculture Minister Inspects Sohna Agricultural Science Center to Boost Farmers Income
आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आयः कृषि मंत्री

आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आयः कृषि मंत्री

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोहना कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं और शोध कार्यों की समीक्षा करते हुए किसानों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है और उन्हें नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान करना आवश्यक है।

Feb 01, 2026 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को सोहना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में संचालित योजनाओं, शोध कार्यों और किसानों के लिए चल रही गतिविधियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों, वैज्ञानिकों और किसानों से संवाद कर जमीनी हकीकत जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों का मूल उद्देश्य किसानों की आय में वास्तविक वृद्धि करना है। इसके लिए जरूरी है कि नवीन कृषि तकनीक, उन्नत बीज, वैज्ञानिक खेती और आधुनिक संसाधनों की जानकारी किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक व्यावहारिक व उपयोगी बनाया जाए ताकि किसान सीखे हुए तरीकों को सीधे अपने खेतों में अपनाकर लाभ उठा सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सबसे पहले खरैला स्थित कृषि प्रक्षेत्र का जायजा लिया। यहां उन्होंने गेहूं की फसल, मछली पालन और मखाना उत्पादन से जुड़ी परियोजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने मछली पालन की संभावनाओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सिद्धार्थनगर जिला मछली उत्पादन में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है, ऐसे में इस क्षेत्र से जुड़े किसानों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। इसके बाद मंत्री केंद्र परिसर पहुंचे, उन्होंने प्रयोगशालाओं, प्रशिक्षण कक्षों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए उन्होंने वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने निर्देश दिया कि शोध कार्यों के परिणाम कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका सीधा लाभ स्थानीय किसानों को मिले। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल, वरिष्ठ प्रसार अधिकारी डॉ. केएम सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के प्रभारी अधिकारी इं. अशोक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।