56 करोड़ की 13 योजनाओं को मिली स्वीकृति

Mar 16, 2026 02:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में विधायक विनय वर्मा द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने 2025-26 की कार्ययोजना के तहत शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 56.08 करोड़ रुपये की 13 विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है, क्योंकि कई महत्वपूर्ण सड़कें और पुलों का निर्माण होगा।

56 करोड़ की 13 योजनाओं को मिली स्वीकृति

सिद्धार्थनगर। लोक निर्माण विभाग की वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के अंतर्गत शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विधायक विनय वर्मा द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर 56.08 करोड़ रुपये की 13 विकास कार्यों/योजनाओं को स्वीकृति मिली है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के बढ़नी में समय माता स्थान मधवा नगर बैरिहवा मार्ग का निर्माण कार्य, शोहरतगढ़ के भिरंडा समय माता स्थान से नियांव तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य, एनएच 730 के किमी 408 से निकलकर धनौरा मुस्तहकम एसएसबी कैंप होते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य एवं कई छोटे-छोटे पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिलने से लोगों को सहूलियत होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।