डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 35 अधिकारी-कर्मचारी
सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस

सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 35 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा संतोष कुमार चौधरी लगातार एक जून से तीन जून तक अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय में समेत डूडा, जिला विकास कार्यालय, लघु सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत राज कार्यालय, जिला कार्यक्रम कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले।
डीएम को निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी भी अनुपस्थित मिले। इनमें जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी), जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, परियोजना अधिकारी डूडा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, परियोजना अधिकारी नेडा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक निदेशक बचत, सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबंधक सहकारिता, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तथा सहायक निदेशक मत्स्य शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान पंचास्थानी नगरीय निकाय कार्यालय की स्थिति और भी चिंताजनक मिली, जहां कार्यालय समय में एक भी कर्मचारी उपस्थित नहीं था। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने अनुपस्थित पाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का तीन जून का वेतन बाधित करने का आदेश देते हुए स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दो दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम की इस कार्रवाई से विकास भवन के विभिन्न विभागों में हड़कंप मच गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


