
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देवरा चौधरी और खेसरहा टीम विजेता
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में 33वीं बेसिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बर्डपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी ने लोटन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग में...
सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 33वीं बेसिक वॉलीबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने और वॉलीबॉल कोर्ट पर खिलाड़ियों को सर्विस करके किया। प्रतियोगिता में 14 आयु वर्ग के बालक वर्ग की कुल छह व बालिका संवर्ग की तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका फाइनल में खेसरहा ने पीएमश्री नौगढ़ को 15-5 से हरा कर विजेता बनी। बालक संवर्ग में बर्डपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी ने लोटन को 21-9 से हरा कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के बाद विजेता बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को अंडर-14 में नौ सितंबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा खेसरहा में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है।
इससे पूर्व प्रतियोगिता के संयोजक बीईओ मिठवल धर्मेंद्र कुमार पाल ने आए हुए अतिथियों आभार जताया। अंत में विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र, जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, जीशान खलील, उपेन्द्र नाथ उपाध्याय, सीमा द्विवेदी, सत्येंद्र कुमार गुप्त, साधू शरण चौहान, अजय बरनवाल, वरुणेंद्र राय, राम विलास चौधरी माहेश्वरी पाठक, अरविंद गुप्त, गुलाम हुसैन रिज़वी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




