Siddhart Nagar News: बाबा दरिया शाह के उर्स में उमड़ा आस्था का सैलाब

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart Nagar News: 17एसआईडीडी 23: उड़वलिया के बाबा दरिया शाह की मजार पर उर्स के दौरान उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Siddhart Nagar News: बाबा दरिया शाह के उर्स में उमड़ा आस्था का सैलाब

Siddhart Nagar News: मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। खुनियांव क्षेत्र के उड़वलिया गांव के उत्तर-पश्चिम स्थित बाबा दरिया शाह की मजार पर 31वें उर्स का दो दिवसीय आयोजन गुरुवार को धूमधाम से शुरू हुआ। उर्स के पहले दिन ही मजार पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद पहुंचे। लोगों ने मजार पर जियारत कर फातिहा पढ़ी और चादरपोशी कर मन्नतें मांगीं। पूरे दिन मजार परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।श्रद्धालुओं में बाबा दरिया शाह की मजार के प्रति गहरी आस्था देखने को मिली। जायरीनों का मानना है कि यहां सच्चे दिल से मांगी गई दुआ कबूल होती है। इसी आस्था के चलते उर्स में आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

उर्स के साथ मजार के आसपास दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले में खाने-पीने, सजावटी सामान, खेल-खिलौने और बच्चों के मनोरंजन से जुड़ी दुकानों की भरमार रही। बच्चों के लिए छोटे-बड़े झूले, सर्कस और विभन्नि प्रकार के आकर्षक खेल-खिलौनों के स्टॉल लगाए गए हैं। बच्चों ने माता-पिता से जिद कर खिलौने और मनोरंजन का सामान खरीदा। वहीं महिलाओं ने घरेलू उपयोग की वस्तुओं के साथ किचन संबंधी सामान और श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी की। उर्स और मेले में बड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मजार और मेला परिसर के आसपास पुलिस कर्मी तैनात रहे और चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई। पुलिस टीमों ने भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए रखी, ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। उर्स के प्रबंधक मन्नव्वर हुसैन ने बताया कि बाहर से आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मजार की जियारत कर सकें इसके लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ कमेटी की ओर से दो दर्जन से अधिक वालंटियर लगाए गए हैं। वालंटियर जायरीनों की मदद और व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। आयोजन में प्रबंधक मन्नव्वर हुसैन, अकबर अली, सफीउल्लाह उर्फ टल्लिू मनिहार, जैश मोहम्मद, सरवर आलम वकील, अब्दुर्रहमान, विजय भान चौधरी, राम अचल शर्मा, राज चौधरी आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसिद्धार्थनगरSiddhart Nagar News: बाबा दरिया शाह के उर्स में उमड़ा आस्था का सैलाब