सिद्धार्थनगर में क्वारंटीन सेंटर से भागे 31 लोगों पर केस
सिद्धार्थनगर की खेसरहा पुलिस ने क्षेत्र के कुड़जा गांव की प्रधान संगीता की तहरीर पर मंगलवार को क्वारंटीन सेंटर से भागे 31 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। यह लोग सोमवार की रात भाग कर अपने घर चले गए...

सिद्धार्थनगर की खेसरहा पुलिस ने क्षेत्र के कुड़जा गांव की प्रधान संगीता की तहरीर पर मंगलवार को क्वारंटीन सेंटर से भागे 31 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
यह लोग सोमवार की रात भाग कर अपने घर चले गए थे। देश के महानगरों से आए लोगों के लिए प्रशासन के निर्देश पर प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय कुड़जा को क्वारंटीन सेंटर बनाया है। यहां पर 29 और 30 मार्च को आए 31 लोगों को सोमवार को रखा गया था। ये लोग सोमवार की रात वहां से भाग गए। इसके बाद प्रधान संगीता ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सभी लोग मना करने के बाद भी सोमवार रात अपने घर चले गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव 31 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष खेसरहा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 31 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
