Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsYug Srijega Ceremony Anniversary Celebrated in Shravasti
युग सृजेगा समारोह की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित किया गया युवा सम्मेलन

युग सृजेगा समारोह की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित किया गया युवा सम्मेलन

संक्षेप:

Shravasti News - कटरा। संवाददाता अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से तीन साल पहले श्रावस्ती

Nov 18, 2025 05:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share Share
Follow Us on

कटरा। संवाददाता अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से तीन साल पहले श्रावस्ती में युग सृजेगा समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह की तीसरी वर्षगांठ पर मंगलवार को चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में दीप यज्ञ व युगा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पंडित राम फेरन पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि एयरपोर्ट श्रावस्ती प्रबंधक कीर्तिवर्धन सिंह एवं सुनील चौधरी प्रबंधक चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के चित्र पर माल्यार्पण करके तथा गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विद्यालय की छात्रा पूजा तिवारी, मोनिका आदि ने गायत्री मंत्र पढ़ा। इस दौरान विधायक राम फेरन पाण्डेय ने कहा कि जीवन का लक्ष्य निर्धारण पेशेवर लक्ष्य और जीवन लक्ष्य के रूप में तय होता है। पेशेवर लक्ष्य आर्थिक स्वावलंबन से जुड़ा हुआ है। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने समाज को सुधारने में अपना जीवन लगा दिया। कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि जो उमंग उत्साह जोर से जीता है और सुनहरे भविष्य के सपने देखता है वही युवा है। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती के प्रबंधक सुनील चौधरी ने कहा कि पापी मनुष्य पाप करके यह समझता है कि इसे कोई नहीं जानता परंतु उसे पाप को सबके अंदर विद्यमान ईश्वर जानता है। इंसान को पाप और लोभ से बचना चाहिए। प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि परमात्मा के सभी पुत्र हैं सभी उसे समान रूप से प्यारे हैं। सभा को बीनू सिंह राजपूत, शशि भूषण शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। हरिद्वार से आई टोली ने अपने गीतों के माध्यम से सभा को संबोधित किया जिसमें नानबाबू पाण्डेय, सुरेश चंद तिवारी, प्रदीप प्रजापति, केबी लाल श्रीवास्तव, पंकज द्विवेदी, संतोष कुमार यादव,रमन चौधरी, तेज कुमार वर्मा और भारी संख्या में छात्र और छात्राएं मौजूद रहीं।