पारिवारिक विवाद में युवक कुंए में कूदा, मौत

Apr 07, 2026 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में पारिवारिक विवाद के कारण 28 वर्षीय युवक शिव कुमार उर्फ मुनीजर ने कुएं में छलांग लगा दी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पारिवारिक विवाद में युवक कुंए में कूदा, मौत

राज कुमार गुप्ता / श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश जिले के श्रावस्ती में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने कुंए में छलांग लगा दी। कुंए से बाहर निकाल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवीन माडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के ग्राम होलई गोपालपुर निवासी शिव कुमार उर्फ मुनीजर (28) पुत्र काशीराम की पत्नी व उसकी मां मंगलवार को किसी बात को लेकर कुछ विवाद हो गया। जिससे परेशान होकर जाने देने की बात कहकर वह शिव कुमार घर निकल गया और गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बैदौरा गांव के खेत में स्थित कुएं में कूद गया।

पीछे पीछे भगते हुए मौके पर पहुंची उसकी पत्नी रोन चिल्लाने लगी। इस पर लोग एकत्र हो गए। लोगों की ओर से युवक को कुंए से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख चित्सका मच गया। घटना की सूचना पर नवीन माडर्न थाने के प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज टीम के साथ सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।