योग से शरीर स्वस्थ व मन शांत रहता है:एसपी
Shravasti News - श्रावस्ती में पुलिस लाइन में रविवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। एसपी घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में हुए शिविर में पुलिसकर्मियों को योगाभ्यास कराया गया। योगी सोमनाथ और डा. दीनानाथ पटेल ने योग के...

श्रावस्ती, संवाददाता। पुलिस लाइन में रविवार सुबह योग शिविर का आयोजन किया गया। एसपी घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया गया। योग शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना रहा। योगी सोमनाथ, डा. दीनानाथ पटेल शिविर का नेतृत्व किया। योगी सोमनाथ ने योग के विभिन्न आसनों व प्राणायाम का महत्व समझाया। साथ ही सभी को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है बल्कि मन को शांति व संतुलन प्रदान करता है। पुलिसकर्मियों की व्यस्त जीवनशैली में योग बेहद आवश्यक है। डा. दीनानाथ पटेल ने योग के चिकित्सीय लाभों की जानकारी दी और सभी पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया। योग शिविर समापन के बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


