प्राचीन धरोहरों की सुरक्षा को आगे आएं लोग : दद्दन
Shravasti News - कटरा के जेतवन परिसर में बुधवार को विश्व धरोहर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण पर चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने ऐतिहासिक धरोहरों पर चित्र बनाए।
कटरा, संवाददाता। बौद्ध स्थली श्रावस्ती के जेतवन परिसर में बुधवार को विश्व धरोहर दिवस मनाया गया। साथ ही विश्व धरोहर दिवस सप्ताह की शुरुआत की गई। इस दौरान नई पीढ़ियों को विरासत से जोड़ने के पहल पर चर्चा की गई। अधीक्षण पुरातत्व विद डाक्टर आफताब हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा रहे। दद्दन मिश्रा ने कहा कि विश्व धरोहर दिवस मनाने से समाज में सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ती है। प्राचीन धरोहर की सुरक्षा के लिए लोगों को आगे आना होगा। यह दिवस वैश्विक सहयोग से धरोहरों को भविष्य के लिए सुरक्षित रखने में मददगार है।
वहीं डॉक्टर आफताब हुसैन ने कहा कि लोगो को विरासत स्थलों और उनकी विविधता के बारे में शिक्षित करने में विश्व धरोहर दिवस मदद करता है। यह दिवस संरक्षण के प्रयासों को प्रेरित करता है, ताकि धरोहरें भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रहें। प्रदीप चंद्र पाण्डेय ने कहा कि यह दिन सांस्कृतिक विरासत को एकजुट करने और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें आगरा के ताजमहल व दिल्ली के लाल किला आदि धरोहर पर बच्चों ने चित्र बनाकर प्रदर्शित किए। जिसमें अंकित यादव को पहला, हुमा खान को दूसरा व कीर्ति चौधरी को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर सहायक अधीक्षण पुरातत्व डा. विभा पाण्डेय, पुरातत्व प्रभारी श्रावस्ती अखिलेश तिवारी, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




