मिशन शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
श्रावस्ती, कटरा। संवाददाता एसपी प्राची सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम मिशन शक्ति दीदी...

श्रावस्ती, कटरा। संवाददाता
एसपी प्राची सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम मिशन शक्ति दीदी के तहत बुधवार को जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का तरीका बताया गया।
नवीन मॉर्डन पुलिस थाना श्रावस्ती के अमारेभरिया में उप निरीक्षक शशि शेखर जरोरा ने महिला सुरक्षा के नेतृत्व में छात्राओं व महिलाओ को महिला सुरक्षा तथा आत्मरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए पुलिस को जनता के और नजदीक जा रहें हैं। विशेष कर महिलाओं के मिशन शक्ति के प्रति जागरूक होकर महिलाएं जो थाना या चौकी पर पंहुचने में संकोच करती हैं या असमर्थ है वह अब बिना डरे अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचाने लगी हैं।
इसके बाद साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी की गई कि फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगना, वाउचर जीतने, लोन और घर बैठे लाखों कमाए जैसे अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए आए फर्जी कॉल से सावधान रहें अन्यथा लालच में फंस कर अपनी पूंजी गंवा सकते हैं। इस मौक़े पर उप निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, आरक्षी रमाकांत वर्मा, देवेंद्र यादव महिला आरक्षी निरमा पाण्डेय व संगीता यादव ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी तरह से थाना सोनवा की ग्राम सभा मोहरनिया व कॉलेज/विद्यालयों पर ऑपरेशन शक्ति दीदी अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महिला थाना अर्चना सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना सोनवा जितेंद्र कुमार सिंह,थाना एएचटीयू प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुमार मय शक्ति टीम की ओर से मोहरनिया के पंचायत भवन में कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर महिला सुरक्षा,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन,बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस सखी,राष्ट्रीय पोषण मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिला हेल्पडेस्क की जानकारी दी गई।
