तीसरे दिन भी श्रावस्ती सांसद के आवास का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन, लगाए मुर्दाबाद के नारे
कटरा में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल के न पास होने पर विपक्षी सांसद के घर का घेराव किया। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और महिला सशक्तिकरण का समर्थन किया। साधना पाण्डेय ने बताया कि बिल के लिए आवश्यक वोट नहीं मिले, जिससे यह लोकसभा में गिर गया।

कटरा, संवाददाता। सदन में महिला आरक्षण बिल न पास होने के कारण भारतीय जनता पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने विपक्षी सांसद के घर का पांच दिवसीय घेराव किया जा रहा हैं। तीसरे दिन मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री ललिता तिवारी और महिला मोर्चा की महामंत्री बलरामपुर साधना पाण्डेय की अध्यक्षता जुलूस निकालकर सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने राम शिरोमणि वर्मा मुर्दाबाद,अखिलेश यादव मुर्दाबाद,डिंपल यादव मुर्दाबाद आदि के नारे लगाए। साथ महिलाओं ने उद्घोष किया हम महिलाओं ने ठाना है महिलाओं को सशक्त बनाना है, हम सबका है उद्देश्य महिला बिल पास करना है, महिला सुरक्षा देश की रक्षा, इस दौरान साधना पाण्डेय ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका।
संविधान संशोधन होने के कारण इस बिल को पास कराने के लिए सरकार को दो-तिहाई बहुमत की जरूरत थी। बिल के पक्ष के 298 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 230 वोट। ऐसे में इस बिल के लिए कुल 528 सांसदों ने वोट डाले, जिसका दो-तिहाई 352 होता है। लेकिन इस बिल के पक्ष में 298 वोट ही पड़े। इसलिए यह बिल लोकसभा में 54 वोट से गिर गया। वोटिंग के बाद स्पीकर ओम बिरला ने इस बात की जानकारी दी। सपा और कांग्रेसी नेताओं ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया है। इस अवसर पर जिला कार्य समिति के सदस्य अर्चना बाजपेई, महामंत्री वंदना पासवान, सुधा पाण्डेय, विमला तिवारी, डाली गुप्ता, अंजू गुप्ता, नैना कश्यप, संजू कुलदीप सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


