जांच कर राशन कार्ड में नाम जुड़वाने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती के इटहिया गांव की रागिनी ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। महिला ने बताया कि उसका राशन कार्ड बना था, लेकिन उसका नाम काट दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से पता चला कि उसके नाम पर चार पहिया वाहन चल रहा है, जबकि उसके पास कोई वाहन नहीं है।

  जांच कर राशन कार्ड में नाम जुड़वाने की मांग

श्रावस्ती। जमुनहा क्षेत्र के इटहिया गांव निवासी रागिनी पत्नी दाताराम ने एसडीएम जमुनहा को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें महिला ने कहा है कि उसका राशन कार्ड बना था। जिसमें परिवार के लोगों का नाम जुड़ा था। वह विगत कई वर्ष से राशन पा रही थी। लेकिन अब उसका नाम राशन कार्ड से काट दिया गया है। इससे काफी परेशान है। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में पता चला कि मेरे नाम से चार पहिया वाहन चल रहा है। जबकि मेरे पास कोई वाहन नहीं है। ऐसे में महिला ने एसडीएम ने जांच कराकर परिवार का नाम राशन कार्ड में फिर से जोड़ने की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।