तीन साल बाद भी अधूरा पड़ा पानी की टंकी का निर्माण कार्य
श्रावस्ती में गिलौला विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुर बिलेला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत करोड़ों रुपए की लागत से पानी टंकी का निर्माण करव
गिलौला। श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गिलौला विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुर बिलेला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत करोड़ों रुपए की लागत से पानी टंकी का निर्माण करवाया गया था पिछले 3 वर्षों से सभी कार्य पूरा हो जाने के बाद में लोगों के घरों में आज तक टोटी नहीं लगा लोगों के घरों में पाइप लाइन डाल दिया गया आधार कार्ड लेकर लोगों को कनेक्शन देने की कार्यवाही की गई लेकिन आज तक लोगों के घरों में जल जीवन मिशन वाला पानी नहीं पहुंचा आम जनमानस का कहना है कि सरकार ने सिर्फ सरकारी बजट का बंदर बांट करने के लिए बड़ी टंकी का निर्माण करवाया है जो सफेद हाथी के रूप में विराजमान है ग्रामीण लोग आज भी स्वच्छ पानी के लिए तरस रहे हैं और सरकारी अभिलेखों में पानी टंकी के नाम पर बड़े पैमाने पर बंदर बांट किया गया है
जल जीवन मिशन के तहत समस्या
पिछले तीन वर्षों से लोगों के घर के सामने टोटी लगाने वाला पाइप नीले कलर का दिखाई दे रहा है लेकिन 3 साल से आम जनमानस स्वच्छ पानी के लिए तरस रही है और सरकारी अभिलेखों में जल जीवन मिशन के तहत बड़े पैमाने पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है साथ ही साथ ग्राम पंचायत के पैसे से बनी सड़क को भी खोद डाला गया है जिसको ग्राम प्रधान से पुनः ग्राम पंचायत के पैसे से सही करवाया है।
सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


