Shravasti News: बकरी चराने को लेकर विवाद में चली कुल्हाड़ी, युवक की पिटाई
Shravasti News: श्रावस्ती के चरगहिया गांव में बकरी चराने को लेकर विवाद में सुनील और खुर्शीद के बीच कहासुनी हुई। मारपीट के दौरान खुर्शीद पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के चरगहिया गांव में खेत में बकरी चरने को लेकर विवाद हो गया। खेत में बकरी चरने से मना करने पर बनकटवा गांव निवासी सुनील पुत्र साहेब राम और खुर्शीद खान के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान मुर्शीद ने सुनील पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे कुल्हाड़ी उसकी पीठ में लग गई और वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बनकटवा गांव के कई लोग उस खेत के पास पहुंचे जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि लोगों खुर्शीद को पकड़ लिया और उसे बनकटवा गांव के पास ले गए।
वहां आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बुरी तरह से मारा पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद खुर्शीद मौके पर ही घायल अवस्था में पड़ा तड़पता रहा लेकिन उसे इलाज के लिए नहीं ले जाने दिया गया। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है घटना की जानकारी मिलने के बाद बन्ठिहवा चौकी प्रभारी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक भिनगा राज प्रकाश सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस की ओर से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिनगा भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना में शामिल लोगों और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।


