नाली का पानी निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, सात घायल
Shravasti News - इकौना में नाली के जलनिकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इस मारपीट में महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

इकौना, संवाददाता। नाली के जलनिकासी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष से महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। इकौना थाना क्षेत्र के पूर्वी केवटन पुरवा सेमगढ़ा गांव में पानी की निकासी को लेकर शुक्रवार शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी होती रही जो बाद में मारपीट में बदल गई और दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट की घटना में एक पक्ष से रूपरानी पत्नी शेषराम, पवन कुमार पुत्र शेषराम, कोमल पुत्री शेषराम तथा प्रियंका पत्नी पवन कुमार घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष से रानी पत्नी सुरेश कुमार, रीना देवी पत्नी दद्दन कुमार तथा संगीता पत्नी अशोक कुमार जख्मी हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। जहां रूपरानी पत्नी शेषराम व रीना देवी पत्नी सुरेश कुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। इकौना थाना प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि रूपरानी पत्नी शेषराम की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


