Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsViolent Clash Between Brothers Over Wall Construction in Shravasti
दो भाइयों में चले लाठी डंडे, नौ लोग घायल

दो भाइयों में चले लाठी डंडे, नौ लोग घायल

संक्षेप:

Shravasti News - श्रावस्ती के निसहियापुरवा में रविवार को दो भाइयों राम छबीले और कामेश्वर के बीच दीवार उठाने को लेकर विवाद हुआ। इस झगड़े में चार महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायलों को सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया गया।

Sun, 30 Nov 2025 10:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share Share
Follow Us on

श्रावस्ती। निसहियापुरवा में रविवार को दो भाइयों में दीवाल उठाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष से चार महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर पांच के विरुद्ध केस दर्ज किया है। गिलौला थाना क्षेत्र के एकघरवा ग्राम पंचायत में स्थित निसहियापुरवा गांव निवासी सगे भाई राम छबीले व कामेश्वर के बीच रविवार को विवाद हो गया। कामेश्वर के कोई पुत्र नहीं हैं। जो अपनी सम्पत्ति का मालिक बेटी को बनाया हुआ है। सुबह राम छबीले घर की दीवार उठा रहा था। इस पर जमीन का पैमाइश कराने के बाद दीवाल निर्माण कराने की बात कहकर कमेश्वर दीवाल उठाने का विरोध करने लगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी बात पर दोनों भाइयों में कहा सुनी होने लगी और विवाद बढ़ गया। इसके बद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और उनमें लाठी डंडे से जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से कामेश्वर, उसका नाती गंगेश व उसकी पत्नी गायत्री, राम शंकर व प्रीती तथा दूसरे पक्ष से राम छबीले, उनकी बहू सीमा, राधा व पोती दुर्गावती घायल हो गई। पुलिस टीम ने घायलों को सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया। साथ ही दोनों पक्ष से मिली तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्ष से पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।