युवक की लाठी डंडे से पीटकर घायल किया
Mar 08, 2026 04:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Shravasti News - श्रावस्ती के अमवा गांव में काली प्रसाद पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। काली प्रसाद ने बताया कि वह समोखन के साथ बाइक से खरगौरा मोड़ गया था। हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया, लेकिन लोगों के जुटने पर भाग गए।

श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमवा के मजरा आनंदीपुरवा गांव निवासी काली प्रसाद की शनिवार देर शाम कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में लाठी डंडे से पिटाई कर दी। काली प्रसाद ने बताया कि वह गांव निवासी समोखन के साथ बाइक से खरगौरा मोड़ गया था। जहां पर पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी एक व्यक्ति व तीन अज्ञात लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोपितों ने काली प्रसाद की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। लोगों के मौके पर एकत्र होते ही हमलावर भाग गए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


