लखना के मिसिरपुरवा में आजादी के बाद से अभी तक नहीं पहुंची बिजली

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

गिलौला। संवाददाता विकास क्षेत्र गिलौला के की ग्राम पंचायत लखना के मजरा मिसिर

लखना के मिसिरपुरवा में आजादी के बाद से अभी तक नहीं पहुंची बिजली

गिलौला। संवाददाता विकास क्षेत्र गिलौला के की ग्राम पंचायत लखना के मजरा मिसिर पुरवा पर आजादी के बाद से आज तक बिजली नहीं पहुंची है। काफी जद्दोजहद के बाद दो माह पहले पोल खाड़े गए थे। लेकिन तार नहीं खीचे गए।मिसिरपुरवा में बिजली न होने के कारण लोग परेशान हैं। लोगों की काफी कोशिश के बाद दो महीने पहले विद्युत पोल खड़े किये गए थे। लेकिन अभी तक पोल के ऊपर न तो तार खीचे गए और न ही ट्रांसफार्मर रखवाया गया है। जिसके कारण विद्युत पोल लग जाने के बावजूद भी वहां के आम लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं।

बिजली विभाग और जनप्रतिनिधि तथा अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र देकर मिसिर पुरवा में पोल खड़े करवाए गए थे। ग्रामीण राज किशोर मिश्रा ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार मिसिर पुरवा में करीब 2 महीने से बिजली के खंभे गाड़ दिए गए हैं लेकिन अभी बिजली पहुंचने का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। न ही इस पर अधिकारियों का विजिट हुआ है और न ही विभाग इसको गंभीरता से ले रहा है। ग्रामीण बिजली के लिए बहुत परेशान है ऐसे में उन्हें बिजली कब तक मिल पाएगी इसके लिए आस लगाए हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।