गांव में भरा गंदा पानी, आने जाने में हो रही है परेशानी
Shravasti News - रतनापुर के जिगहनिया गांव में गंदा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने नाली और सीसी सड़क बनाने की मांग की है। पिछले 15 सालों में कोई कार्य नहीं हुआ है। पानी की निकासी की समस्या और खराब नल के कारण पीने का पानी भी दूर से लाना पड़ता है।

रतनापुर,संवाददाता। विकास खंड गिलौला ग्राम पंचायत चदरखा बुजुर्ग के मजरा जिगहनिया गांव में गंदा पानी भरा रहता है। इसके कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने नाली निर्माण करा कर और सीसी सड़क बना कर समस्या समाधान कराने की मांग की है। जिगहनिया गांव में लगभग 15 साल पहले ग्राम प्रधान की ओर से खड़ंजा का निर्माण कराया था। इसके बाद किसी प्रधान की ओर से कोई कार्य नहीं कराया गया। पूर्व प्रधान ने नाली का निर्माण नहीं कराया था। लोगों के घर का पानी मुख्य मार्ग पर भरा रहता है। जिससे गांव के बच्चे आए दिन उसमें गिर जाते हैं।
इस गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी भरा हुआ है। इसके साथ ही गांव में कुछ लोगों की ओर से गांव के बीच अपना घूर लगा रखा है। जिससे लोगों को आते जाते समय बदबू से परेशानी होती है। इसके साथ ही बीमारी फैलाने की आशंका बनी रहती है। गांव में इंद्रजीत के घर के सामने गंदा पानी भरा हुआ है। इंद्रजीत ने बताया कि जब गांव का पानी बाहर नहीं निकल रहा था। तो हम लोगों एक कच्ची नाली खोदकर तालाब में गिराया गया था। लेकिन सफाई कर्मी के न आने के कारण कचरा और घास फूस से पट गई है। जिससे पानी निकास की समस्या है। इंद्रजीत के घर के पास लगा इंडिया मार्का नल काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है। लगभग दो साल से नल खराब होने के कारण पीने का पानी दूर से लाना पड़ता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


