राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक
Shravasti News - श्रावस्ती में 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की बैठक आयोजित की गई। अपर जिला जज अवनीश गौतम और सचिव प्रद्युम्न कुमार मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकतम वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाए। बैठक में एडीएम अशोक कुमार और सीओ आलोक कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

श्रावस्ती। आगामी 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर शनिवार शाम को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में बैठक की गई। बैठक में सभी प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। अपर जिला जज अवनीश गौतम, व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रद्युम्न कुमार मिश्र ने बैठक में उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि वादों को नियत कर तामीला के लिए नोटिस भेजा जाय। बैठक में एडीएम अशोक कुमार, सीओ आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


