गन्ने से लदा ट्रक पलटा, चालक गंभीर

Feb 28, 2026 05:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - कटरा में शनिवार को एक गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक तीर्थराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया, फिर गंभीर हालत में बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

 गन्ने से लदा ट्रक पलटा, चालक गंभीर

कटरा। नवीन माडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के नेशनल हाईवे 730 पर कटरा समय माता मंदिर के पास शनिवार को गन्ने से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि बलरामपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित टेंगनहिया गांव निवासी चालक तीर्थराम उर्फ दीपक (32) पुत्र अलख राम ट्रक में गन्ना लादकर बलरामपुर चीनी मिल जा रहा था। जैसे ही वह कटरा बाजार के समय माता मंदिर के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक गंभीररूप से घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।