किशोर को सर्प ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

इकौना देहात के ग्राम रानीपुरवा में 13 वर्षीय अजय गौतम को सोमवार सुबह सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पहले झाडफूंक कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

किशोर को सर्प ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

इकौना, संवाददाता। इकौना देहात के ग्राम रानीपुरवा में सोमवार सुबह चौकी पर बैठे किशोर को सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना देहात के मजरा रानीपुरवा निवासी अजय गौतम (13) पुत्र दीनानाथ गौतम सोमवार सुबह खेत की ओर शौच करने गया था। वहां से वापस लौटने के बाद घर में चौकी पर बैठ गया, जिस पर गेहूं व अन्य सामान रखा था। इसी दौरान उसे किसी विषैले सर्प ने डस लिया। किशोर के चीखने की आवाज पर पहुंचे परिजन उसे पहले झाडफूंक करने वालों के यहां ले गए।

इस दौरान किशोर की हालत बिगड़ने लगी, गम्भीर हालत में परिजन उसे सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।