सड़क हादसों में पीआरडी जवान समेत दो की मौत, एक गंभीर

Mar 08, 2026 06:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक पीआरडी जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। दोनों हादसे पुलिस द्वारा जांच के तहत हैं, जबकि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया।

सड़क हादसों में पीआरडी जवान समेत दो की मौत, एक गंभीर

श्रावस्ती, गिलौला, संवाददाता। दो अलग अलग सड़क हादसों में पीआरडी जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किड़िहौना के मजरा धोबियनपुरवा निवासी मनीष पासवान (22) पुत्र कुंवर बहादुर पासवान शनिवार को अपने रिस्तेदारी में गिलौला के बेलवा खतीव गांव आया था। यहां से देर शाम को रिस्तेदार सुनील कुमार (21) पुत्र मौनीदास के साथ बाइक से इकौना के सीताद्वार वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात दोनों सीताद्वार से वापस वेलवा खतीव गांव लौट रहे थे।

गिलौला पहुंचकर दोनों बहराइच क्षेत्र स्थित किसी गांव आपने मामा के घर जाने लगे। इस दौरान गिलौला के ही तिलकपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीररूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मनीष पासवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनील की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिलौला थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही वाहन की तलाया की जा रही है। इसी तरह सिरसिया थाना क्षेत्र के बेचईपुरवा निवासी पीआरडी जवान राधेश्याम कुलदीप (55) पुत्र कन्हैया लाल शनिवार दोपहर बाद बाइक से भिनगा से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान भिनगा सिरसिया मार्ग पर सोनबरसा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में राधेश्याम गंभीररूप से घायल हो गए जिन्हें डायल 112 पुलिस की ओर से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से मेडिकल कालेज बहराइच भेज दिया गया। बहराइच पहुंचने पर चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन घायल को लेकर देर रात ट्रामा सेन्टर लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पीआरडी जवान राधेश्याम ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले आए। शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।