बाइक-ऑटो की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार की मौत, ऑटो चालक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय कौशल की मौत हो गई। बाइक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में कौशल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कौशल की शादी 11 महीने पहले हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइक-ऑटो की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार की मौत, ऑटो चालक घायल

गिलौला(श्रावस्ती), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसढ़ी चौराहे पर सोमवार बाइक सवार और ऑटो रिक्शा की आमने सामने टक्कर में युवक की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कौशल(23) निवासी बहराइच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कौशल अपने मामा के घर चंद्रावा गांव आए हुए थे और वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान मसढ़ी चौराहे के पास उनकी बाइक की टक्कर खुठेहना से गिलौला की तरफ आ रहे एक ऑटो रिक्शा से हो गई।सड़क हादसे में कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक विमल वर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण, जो सामान लेकर उतरने आए थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर गिलौला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि मृतक कौशल की शादी महज 11 माह पहले ही हुई थी और अभी उनकी कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।