तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी ने दी तहरीर
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद में एक सड़क हादसे में बनवारी नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वह सामान खरीदने के लिए पैदल जा रहा था जब तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मारी। पत्नी ने बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जनपद के थाना सोनवा क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने तहरीर देकर बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार फतुहापुर निवासी बनवारी पुत्र नान्हू उम्र लगभग 48 वर्ष बीते 6 जून की रात करीब 8 बजे घर से सामान खरीदने दुकान जा रहे थे। बताया गया कि वह सड़क के किनारे बाईं पटरी पर पैदल चल रहे थे। इसी दौरान भिनगा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे मोटरसाइकिल चालक विनोद कुमार पुत्र बड़काऊ वर्मा निवासी परसौरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच ने बाइक UP40 M 0812 से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
इस दौरान चालक युवक भी बाइक सहित गिर गया और उसको भी चोटे आई। हादसे में बनवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने एम्बुलेंस से की सहायता से जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 9 बजे बनवारी की मौत हो गई। मृतक की पत्नी लीलावती ने मामले में तहरीर देकर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


