फूल तोड़ने गई बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - इकौना, श्रावस्ती में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय प्रेम कुमारी की मौत हो गई। वह सड़क किनारे फूल तोड़ रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

फूल तोड़ने गई बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

इकौना, श्रावस्ती। थाना इकौना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला सड़क किनारे फूल तोड़ने गई थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला के शरीर के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद शव के अवशेषों को नेशनल हाईवे 730 मार्ग से एकत्र किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मौके पर मिली चप्पल और आसपास के लोगों की मदद से मृतका की पहचान प्रेम कुमारी पत्नी स्वर्गीय राम प्रसाद की गई।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। वही सूचना पर पहुंचे इकौना थाना प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी , कस्बा प्रभारी विशाल यादव , महिला पुलिस कर्मी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भिनगा भेज दिया है वही मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया । यह हादसा इकौना बाईपास स्थित NH-730 पर हीरो एजेंसी के सामने हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।