बिजली लाइन जोड़ने पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत

Apr 05, 2026 02:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती के बिजली लाइन जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी झुलसने से मौत हो गई।

बिजली लाइन जोड़ने पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत

श्रावस्ती,संवाददाता। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जिले के टेपरी गांव में रविवार को बिजली लाइन जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी झुलसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने खंभे के ऊपर से शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में विगत एक माह से सीमावर्ती गाँवो में विद्युत पोल लगाकर नई लाइन बिछाई जा रही हैं। रविवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालबोझा दरवेश गांव के मजरा टेपरी गांव में नई लाइन में सप्लाई देने के लिए उसे पुराने हाइटेंशन लाइन से जोड़ा जा रहा था।

इसे जोड़ने के लिए बहराइच के थाना फखरपुर क्षेत्र के ग्राम मरौचा निवासी अमरेश (32) पुत्र राम प्रकाश विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा (बंजारन पुरवा) से शटडाउन लेकर पोल पर चढ़ा था। इस दौरान अचानक आपूर्ति बहाल कर दिए जाने से वह बिजली की चपेट में आ गया। इससे उसकी झुलसने से मौत हो गई और शव खंभे व तार पर ही लटक गया।सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोल से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं युवक की मौत के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।