पालेसर मशीन के पट्टे में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत
Shravasti News - युवक धान कूटने के दौरान वह पालेसर का पट्टा चढ़ा रहा था। इसी बीच अचानक उसका एक हाथ मशीन के चल रहे पट्टे में फंस गया। देखते ही देखते उसका शरीर भी पट्टे
श्रावस्ती, संवाददाता। जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा देवतहा गांव में शनिवार शाम पालेसर मशीन के पट्टे में फंसकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार परसा देवतहा गांव निवासी अजमेर अली (30), पुत्र ननकुन, गांव में ही स्थित एक पालेसर मशीन पर मजदूरी का कार्य करता था। शनिवार शाम वह मशीन चला रहा था। धान कूटने के दौरान वह पालेसर का पट्टा चढ़ा रहा था। इसी बीच अचानक उसका एक हाथ मशीन के चल रहे पट्टे में फंस गया।
देखते ही देखते उसका शरीर भी पट्टे की चपेट में आ गया और गर्दन समेत धड़ बुरी तरह लिपट गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल मशीन बंद कर अजमेर को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। युवक का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की पालेसर मशीन पर कार्यरत था। सिरसिया थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि पालेसर के पट्टे में फंसने से युवक की मृत्यु हुई है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



