विषाक्त खाने से हुई युवक की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, श्रावस्तीश्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र के बघौड़ा में, 22 वर्षीय रिजवान ने अपनी पत्नी को घर लाने के लिए ससुराल जाने के बाद जरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी के न आने से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के बघौड़ा रिजवान (22) पुत्र शमशाद अली की पत्नी मायके में थे। जिसे लेने वह शुक्रवार को ससुराल रेहरापुरवा गया था। लेकिन पत्नी साथ आने को राजी नहीं हुई। जिससे क्षुब्ध होकर रिजवान ने जरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों को उसके जहर खाने की जानकारी हुई। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रिजवान की मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


