सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

गिलौला में 50 वर्षीय गीता देवी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के समय गीता अपने घर के बाहर खड़ी थीं। बाइक सवार भी घायल हुआ। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

गिलौला, श्रावस्ती। गिलौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा गिलौला के रहने वाली लक्ष्मी प्रसाद पटवा की पत्नी गीता देवी उम्र 50 वर्ष अपने घर के बाहर सड़क पर खड़ी थी मंगलवार रात 9:00 बजे के आसपास गिलौला निवासी रजत उर्फ सूरज पुत्र शिव कुमार बहराइच की तरफ से गिलौला कस्बे मैं खूंटेहना चौराहा की तरफ तेज रफ्तार से जा रहा था गीता देवी अपने घर के बाहर सड़क पर खड़ी थी अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। उस मौके पर ही गीता लड़खड़ा कर गिर गई उनके दो हाथ पैर टूट गए बाइक सवार भी चोटिल हो गया स्थानीय लोगों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में भर्ती करवा या हालत नाजुक देखते हुए डॉक्ट ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान गीता देवी की मौत हो गई बताया जा रहा है कि गीता देवी का गिलौला बाजार में ही दो मकान थे जो वह नए मकान से पुराने मकान के तरफ घर के लिए निकली थी तभी यह हादसा हो गया इनके दो लड़का एक लड़की है जिनका सभी का शादी विवाह हो चुका है।

गीता की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया है। परिजनों ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है वहीं पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया की प्रार्थना पत्र मिला है विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।