तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली गुमटी में घुसी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, श्रावस्तीहरिहरपुररानी में मंगलवार रात को भंगहा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गुमटी में घुस गई। इस दुर्घटना में 35 वर्षीय हसीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच कर रही है।

हरिहरपुररानी। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के भंगहा मोड़ पर मंगलवार रात में तेज रफ्तार से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गुमटी में जा घुसी। गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें मौजूद हसीना (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


