श्रावस्ती-सड़क हादसों में तीन लोग गंभीररूप से घायल
Shravasti News - इकौना, श्रावस्ती में दो अलग-अलग सड़क हादसों में साइकिल सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पहले हादसे में सांवल प्रसाद और दूसरे में राम विलास और निर्मल घायल हुए।

इकौना, श्रावस्ती, संवाददाता। दो अलग अलग सड़क हादसों में साइकिल सवार समेत तीन लोग गंभीररूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिरसिया थाना क्षेत्र के उल्लहवा गांव निवासी सांवल प्रसाद (30) पुत्र गुरु प्रसाद शनिवार को पैदल ही बघौड़ा मोड़ जा रहा था। बघौड़ा-सिरसिया मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सांवल गंभीररूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस से सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा फिर जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।
इकौना थाना क्षेत्र के इकौना धनुही मार्ग पर असनहा गांव के पास शनिवार रात बाइक व साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में साइकिल सवार बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित बालानगर कोड़री गांव निवासी राम विलास (47) पुत्र लउहर प्रसाद व बाइक सवार बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित मंहगीलाल पुरवा निवासी निर्मल (25) पुत्र महादेव विश्वकर्मा गंभीररूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हलत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


