Shravasti News: बांध का दरवाजा खुला और नहर में डूबकर तीन भैंसों की मौत

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

Shravasti News: मल्हीपुर थाने के लक्ष्मणपुर कोठी के कुछ लोग अपनी भैंसों को जंगल में चरा रहे थे। जब भैंसें नहर में गईं, तो राप्ती बैराज से पानी छोड़ने के कारण तेज बहाव में बह गईं। तीन भैंसें खो गईं, जिनमें दो उजागर और एक रंगी लाल की थी। पिछले साल भी ऐसी ही घटना हुई थी पर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

Shravasti News: बांध का दरवाजा खुला और नहर में डूबकर तीन भैंसों की मौत

Shravasti News: जमुनहा। मल्हीपुर थाने के लक्ष्मणपुर कोठी निवासी कुछ लोग जंगल किनारे अपनी भैंस चरा रहे थे जिसमें से कुछ भैंस नहर में उतर कर पानी पीने व नहाने चली गयी। राप्ती बैराज से पानी निकलने का दरवाजा खोज दिया गया। नहर में जो भैंस नहा रही थी वह सब बहने लगी। कुछ लोग जो वहां पर मौजूद थे कुछ भैंसों को बचा लिया। लेकिन तीन भैंस काफी तेज बहाव के कारण नहीं बच सकीं और राप्ती बैराज से लगभग तीन किलोमीटर दूर शंकर नगर असनहरिया के बीच तीन नम्बर पुल के पास नहर में ही मरी हालत में मिली है। जिसमें लक्षण पुर कोठी निवासी उजागर पुत्र शिव प्रसाद की दो भैंस तथा रंगी लाल पुत्र उजागर की एक भैंस है।

पिछले साल भी इसी तरह से घटना घट चुकी है लेकिन फिर भी कोई भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsश्रावस्तीShravasti News: बांध का दरवाजा खुला और नहर में डूबकर तीन भैंसों की मौत