
दरवाजा तोड़कर टेंट की दुकान से लाखों की चोरी
संक्षेप: Shravasti News - लक्ष्मनपुर में चोरों ने एक टेंट की दुकान का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। दुकान के मालिक राज कुमार घर पर थे जब यह घटना हुई। चोरों ने इनवर्टर बैटरी, डीजे मशीनें, जनरेटर, और अन्य उपकरण चुराए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित ने सामान की बरामदगी की मांग की है।
लक्ष्मनपुर, संवाददाता। टेंट की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देकर चोरी गए सामान बरामद कराए जाए की मांग की है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी राज कुमार पुत्र बच्चाराम गढ़ी चौराहे पर टेंट व डीजे की करता है। राज कुमार का पूरा परिवार गांव में घर पर रहता है जबकि वह खुद दुकान पर ही निवास करता है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे उसके बेटे की तबियत खराब हो गई और घर से मोबाइल पर फोन आया तो वह घर चला गया।

इस बीच चोरों ने दरवाजा तोड़ दिया और लाखों का माल समेट ले गए। राज कुमार के अनुसार चोर दुकान से एक इनवर्टर बैटरी, दो डीजे मशीने, एक छोटा जनरेटर, पर्दा मशीन, बीस से अधिक लाइटें, खाना बनाने के बड़े भगोने और कई जरूरी उपकरण चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह जब राजकुमार दुकान पर पहुंचा तो दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सभी सामान गायब थे। जिसकी सूचना पुलिस चौकी लक्ष्मनपुर बाजार को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देकर चोरी गए सामान को बरामद कराए जाने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




