ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश श्रावस्तीबालिकाओं के विकास से होगा समाज का संपूर्ण विकास

बालिकाओं के विकास से होगा समाज का संपूर्ण विकास

श्रावस्ती। संवाददाता कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित...

बालिकाओं के विकास से होगा समाज का संपूर्ण विकास
हिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीMon, 24 Jan 2022 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रावस्ती। संवाददाता

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित जन शिक्षण संस्थान के परिसर में सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी में एनआरएलएम से अंजू मौर्य की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक पटमेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज महिलाएं सामाजिक रुप से सशक्त एवं मजबूत हो रही है तथा पुरुषों की अपेक्षा सभी कार्यों में आगे बढ़ रही हैं। सरकारी एवम गैर सरकारी सभी विभागों में महिलाओं का बोलबाला है। महिलाएं पुरुषों से किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हैं तथा सभी प्रकार की जिम्मेदारियों का कुशल निर्वाहन आधुनिक महिलाएं कर रही हैं। निदेशक ने कहा कि जन शिक्षण संस्थान में मंत्रालय की ओर से बालिका दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे सिर्फ यही उद्देश्य है कि हमारे यहां 90 प्रतिशत महिलाओं को विभिन्न प्रकार का व्यावसायिक प्रक्षिषण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाता है। साथ ही साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें दायित्व एवम् अधिकारों से भी परिचित कराया जाता है। अंजू मौर्य ने उपस्थिति महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संस्थान के लल्लू सिंह, प्रदीप पांडेय, गिरधर ठाकुर, सुमन शर्मा, कौशल कुमार के साथ साथ महिलाएं मौजूद रहीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें