ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश श्रावस्तीदुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपियों को जेल भेजा गया

दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपियों को जेल भेजा गया

गिरंटबाजार। संवाददाता घर से लकड़ी उठाने बाहर निकली एक किशोरी के साथ एक...

दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपियों को जेल भेजा गया
हिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीThu, 24 Jun 2021 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गिरंटबाजार। संवाददाता

घर से लकड़ी उठाने बाहर निकली एक किशोरी के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर लोग मदद को दौड़ पड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गये। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया है कि वह मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। 16 जून की रात आठ बजे उसकी 13 वर्षीय पुत्री खाना बनाने के लिए घर के पीछे रखी जलौनी की लकड़ी उठाने के लिए बाहर निकली थी। जैसे वह घर के पीछे पहुंची तभी पहले से घात लगाये बैठे बनठन यादव पुत्र राज करन व दुखीराम पुत्र श्री राम ने लड़की को जबरन पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। पुत्री के शोर मचाने पर घर में मौजूद महिलाएं दौड़ पड़ी। महिलाओं को आता देख दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पत्नी ने फोन पर मामले की जानकारी दी। सूचना सुनते ही वह मुंबई से घर पहुंचा और 22 जून को आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें