तहसील समाधान दिवस में निपटे पांच मामले
Shravasti News - श्रावस्ती में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम और एसपी समेत अधिकारियों ने 37 शिकायतें सुनीं, जिनमें से 5 का निस्तारण किया गया। भिनगा में डीएम की अध्यक्षता में 14 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से 3 का निस्तारण मौके पर किया गया। सभी शिकायतों का समय पर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।

श्रावस्ती, संवाददाता। सभी तहसीलों में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें डीएम व एसपी समेत अधिकारियों ने लोगों की शिकायत सुनी। इस दौरान कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से पांच का निस्तारण कराया गया। तहसील भिनगा में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता के आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के तहत निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी पटल पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाय।
जिससे पीड़ितों को बार बार दौड़ना न पड़े। शिकायत निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस जमुनहा में 15 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया गया। वहीं इकौना में कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया गया। इस दौरान भिनगा में एएसपी मुकेश चंद उत्तम, एसडीएम आशीष भारद्वाज, सीवीओ डा सुनील कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग केपी मिश्र, ईओ डॉ अनीता शुक्ला सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व फरियादी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


