Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsTeenager Bitten by Snake While Sleeping in Home Emergency Response Required
सांप के काटने से किशोर की हालत नाजुक
Shravasti News - अरविन्द कुमार (16) रामपुर बिदुहुनी में अपने घर में चारपाई पर सो रहा था, तभी एक सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद वह जाग गया और चीखने लगा। परिजनों ने उसे तुरंत एम्बुलेंस से सीएचसी इकौना में...
Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीMon, 23 June 2025 04:19 PM

इकौना। नवीन माडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के ग्राम रामपुर बिदुहुनी निवासी अरविन्द कुमार (16) पुत्र राजित राम रविवार रात में घर के अन्दर चारपाई पर सो रहा था। इस दौरान एक सांप घर के अन्दर पहुंच गया और रेंगते हुए चारपाई पर चढ़ गया तथा किशोर को काट लिया। सांप के काटने क एहसास होने पर किशोर जग गया और सांप को देखते ही चीखने लगा। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों की ओर से आनन फानन में किशोर को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल भिनगा के लिए रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।