समायोजन में गड़बड़ी का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Shravasti News - श्रावस्ती में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों के समायोजन में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष नीलमणि शुक्ला ने डीएम और सीडीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। दिव्यांग और महिला शिक्षकों का समायोजन 20-25 किलोमीटर दूर किया गया है, जिससे चुनाव कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
श्रावस्ती, संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों के समायोजन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। जिसको लेकर डीएम व सीडीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शिक्षकों की समस्या का समाधान कराए जाने का अनुरोध किया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि शुक्ला की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय व विकास भवन में सीडीओ शाहिद अहमद से मुलाकात की। इस दौरान डीएम व सीडीओ को ज्ञापन देकर शिक्षकों के समायोजन में अनियमितता का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांग व महिला शिक्षकों का समायोजन बिना विकल्प लिए 20 से 25 किलोमीटर दूरी पर कर दिया गया है।
वर्तमान में एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ का समायोजन उनके कार्य स्थल से दूर 20 से 25 किलोमीटर किया गया है। जिससे चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होंगे। समायोजन विद्यालय के वरिष्ठ व कनिष्ठ तथा मध्य के वरिष्ठता के अध्यापक का भी समायोजन किया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में वरिष्ठ या कनिष्ठ में से किसी एक का समायोजन किया गया है। समायोजन में अध्यापकों से विकल्प पत्र भरवाया गया था परंतु अध्यापकों को परेशान करने की दृष्टि से सूची अलग से बना दिया गया। शिक्षकों ने समायोजन में गड़बड़ी को दूर करने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




