Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Shravasti News: श्रावस्ती के इकौना बस स्टैंड निवासी सोनू (30) का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में फंदे से लटका मिला। पत्नी के मायके जाने की नाराजगी से विवाद होने के बाद यह घटना हुई। इस मामले की पुलिस द्वारा जांच जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती के इकौना बस स्टैंड निवासी युवक का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। मौत को पत्नी का नाराज होकर मायके जाने से लेकर जोड़ा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इकौना थाना के इकौना नगर के बस स्टॉप निवासी सोनू (30) पुत्र नानबाबू का शव मंगलवार सुबह उसी के घर के अंदर फंदे दे लटका मिला। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची इकौना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मोहल्ले वासियों के अनुसार सोमवार को मायके जाने की बात को लेकर सोनू का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। फिलहाल मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।


