फांसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

श्रावस्ती में एक महिला रंजना (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रंजना ने आत्महत्या की है।

 फांसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश

श्रावस्ती, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। जिसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिलौला थाना क्षेत्र के हड़िल्ला मनसुखा निवासी रंजना (22) पत्नी प्रभूदयाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे में छत के कुंडे के सहारे फांसी के फंदे से लटका पाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कटजे में ले लिया। मृतका के ससुर विलास ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और अवगत कराया कि बहू रंजना ने किसी कारण से छत के कुंडे के सहारे फांसी लगा ली है।

घटना के दौरान कमरा अंदर से बंद था। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।