संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंडवा महंत में एक विवाहिता नेहा (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके ससुराल वालों का कहना है कि नेहा मानसिक रूप से बीमार थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

इकौना, श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंडवा महंत के मजरा सीताद्वार निवासी एक विवाहिता की मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मैनिहिवा मदारा निवासी संचित यादव ने अपनी पुत्री नेहा (25) का विवाह छह वर्ष पूर्व इकौना के ग्राम टंडवा महंत के सीताद्वार निवासी सुनील यादव पुत्र छैल बिहारी के साथ किया था। ससुरालीजनो के अनुसार नेहा मानसिक रूप से बीमार थी, जिसका इलाज गोरखपुर से चल रहा था। मंगलवार देर शाम नेहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

सूचना पर सीओ आलोक कुमार सिंह व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।