श्रावस्ती-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

श्रावस्ती-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संक्षेप:

Shravasti News - श्रावस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता कोयली की मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। पिता छोटकऊ का आरोप है कि वीडियो कॉल पर बात करने के बाद रात 8:30 बजे ससुराल वालों ने मौत की सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Dec 10, 2025 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

श्रावस्ती, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सिरसिया थाना क्षेत्र के गोपीपुरवा निवासी कोयली (30) पत्नी राजेंद्र प्रसाद यादव की मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिरसिया के पिपरहवा निवासी छोटकऊ ने आठ वर्ष पहले अपनी बेटी कोयली की शादी ग्राम पंचायत आसमान सिंह टिटिहिरिया के मजरा गोपीपुरवा निवासी राजेंद्र के साथ किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मृतका के पिता छोटकऊ का आरोप है कि मंगलवार शाम को वीडियो काल के जरिए उसकी बेटी कोयली से मायके में बात हुई थी। तब वह बिल्कुल ठीक थी। लेकिन रात करीब साढ़े आठ बजे के आस पास उसके ससुराल वालों ने फोनकर कोयली की मौत हो जाने की जानकारी दी। पिता ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं ससुर त्रिलोकी यादव का कहना है कि वह सुबह ही गल्ला बेचने बहराइच गए थे जबकि पति राजेंद्र किसी काम से भिनगा गया था। शाम को घर से बहू के बीमार होने की सूचना मिली। पति राजेंद्र भिनगा से घर आकर बहू को इलाज के लिए भिनगा ले गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए बहराइच ले जा रहे थे और रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि मृतका के पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की तहरीर दी। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।