संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती के सिरसिया के ग्राम हेमपुर बड़रहवा में 24 वर्षीय विवाहिता रूबिया बेगम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

श्रावस्ती,संवाददाता। सिरसिया के ग्राम हेमपुर बड़रहवा में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिरसिया थाना क्षेत्र के हेमपुर बड़रहवा निवासी रूबिया बेगम(24) का निकाह चार वर्ष पूर्व फरमान के साथ हुआ था। मंगलवार को रूबिया बेगम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हो गए। गांव निवासी मृतका की बहन की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं मृतका के मायके पक्ष के मुहर्रम अली पुत्र नजीर अहमद की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।