घर के बाहर बल्ली से लटका मिला किशोर का शव

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

श्रावस्ती के ककरदारी गांव निवासी एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घर के बाहर बल्ली से लटका मिला किशोर का शव

श्रावस्ती,संवाददाता। ककरदारी गांव निवासी एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के बाहर बल्ली के सहारे फंदे से लटकी मिली। मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककरदारी निवासी बिहारी विश्वकर्मा की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। वह अपने पुत्र मुकेश विश्वकर्मा (12) व पुत्री के साथ रहता है। मुकेश ने देर रात अज्ञात कारणों से घर के बाहर लगी बल्ली में फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे नीचे उतार लिया। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह व असनहरिया चौकी प्रभारी विनायक सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsघर के बाहर बल्ली से लटका मिला किशोर का शव