आज होगा खिलाड़ियों का चयन ट्रायल

Mar 07, 2026 04:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती में जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि प्रदेश स्तरीय ओपन स्टेट सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल्स 8 मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में सुबह 11 बजे आयोजित होंगे। प्रतियोगिता 12 से 18 मार्च तक आजमगढ़ में होगी। खिलाडियों को आवश्यक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

आज होगा खिलाड़ियों का चयन ट्रायल

श्रावस्ती। जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय ओपन स्टेट सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जानी है। इस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स आठ मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। इसके साथ ही प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 18 मार्च तक आजमगढ़ में होगा। इस चयन ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाडियों को जन्म प्रमाण पत्र, मूल आयु प्रमाण पत्र सम्बन्धी प्रमाण पत्र व आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अंक प्रमाण पत्र प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए साथ में लाना अनिवार्य है। प्रमाण पत्र न लाने पर प्रतियोगिता से वंचित रहना पड़ेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।