शिविर में 156 पशुओं की जांची गई सेहत

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती में 62वीं वाहिनी एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत बेलहरी गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 35 पशुपालकों के 156 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं और पशुपालकों को मौसम जनित बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।

शिविर में 156 पशुओं की जांची गई सेहत

श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी एसएसबी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शनिवार को सिरसिया क्षेत्र के बेलहरी गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय पशु चिकित्सालय सोनवा के पशु चिकित्साधिकारी डा इमरान खान की ओर से 35 पशुपालकों के 156 पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही जरूरत अनुसार निशुल्क दवाएं बांटी गई। इसके साथ ही पशुपालकों को पशुओं में होने वाली मौसम जनित बीमारियों से बचाव, नियमित टीकाकरण व उचित देखभाल के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर एसएसबी से पैरा वेटनरी स्टाफ मुख्य आरक्षी हंसराज चौधरी व सिद्धांत अहिरवार मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।