ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश श्रावस्तीश्रावस्ती-नवरात्र के पांचवें दिन हुई स्कन्दमाता की पूजा

श्रावस्ती-नवरात्र के पांचवें दिन हुई स्कन्दमाता की पूजा

श्रावस्ती। हिन्दुस्तान संवाद नवरात्र के पांचवे दिन मां स्कन्दमाता की पूजा हुई। लोगों ने...

श्रावस्ती-नवरात्र के पांचवें दिन हुई स्कन्दमाता की पूजा
हिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीSat, 17 Apr 2021 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रावस्ती। हिन्दुस्तान संवाद

नवरात्र के पांचवे दिन मां स्कन्दमाता की पूजा हुई। लोगों ने देवी मंदिरों में पहुंच कर उनका विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसके साथ ही भक्तों ने मां घर में शुख शांति की अरज लगाई।

शनिवार को लोग सुबह स्नान कर देवी मंदिर पहुंच गए। यहां बैठक कर माता की पूजा अर्चना की। बताया जाता है कि स्कंद शिव और पार्वती के दूसरे और षडानन (छह मुख वाले) पुत्र कार्तिकेय का एक नाम है। स्कंद की मां होने के कारण ही इनका नाम स्कंदमाता पड़ा। माना जाता है कि मां दुर्गा का यह रूप अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करता है और उन्हें मोक्ष का मार्ग दिखाता है। मां के इस रूप की चार भुजाएं हैं और इन्होंने अपनी दाएं तरफ की ऊपर वाली भुजा से स्कंद अर्थात् कार्तिकेय को पकड़ा हुआ है और इसी तरफ वाली निचली भुजा के हाथ में कमल का फूल है। बाईं ओर की ऊपर वाली भुजा में वरदमुद्रा है और नीचे दूसरा श्वेत कमल का फूल है। सिंह इनका वाहन है। क्योंकि यह सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं इसलिये इनके चारों ओर सूर्य सदृश अलौकिक तेजोमय मंडल सा दिखाई देता है। सर्वदा कमल के आसन पर स्थित रहने के कारण इन्हें पद्मासना भी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, असुर तारकासुर कठोर तपस्या कर रहा था। तारकासुर की तपस्या से भगवान ब्रह्मा प्रसन्न हो गए थे। वरदान में तारकासुर ने अमर होने की इच्छा रखी। यह सुनकर भगवान ब्रह्मा ने उसे बताया कि इस धरती पर जिसने जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है, कोई अमर नहीं हो सकता है। तारकासुर निराश हो गया, जिसके बाद उसने यह वरदान मांगा कि भगवान शिव का पुत्र ही मेरा वध कर सके। तारकासुर ने सोंचा की भगवान शिव कभी विवाह नहीं करेंगे और ना ही उनका पुत्र होगा। तारकासुर यह वरदान प्राप्त करने के बाद लोगों पर अत्याचार करने लगा। तंग आकर सभी देवता भगवान शिव से मदद मांगने लगे। तारकासुर का वध करने के लिए भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह किया। विवाह करने के बाद शिव-पार्वती का पुत्र कार्तिकेय हुआ। जब कार्तिकेय बड़ा हुआ तब उसने तारकासुर का वध कर दिया। शनिवार को जिलेभर में देवी मंदिरों में माता स्कन्ददेवी की पूजा की गई। लोगों ने मंदिरों में जाकर माता के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई और उनका वहन पूजन किया। इसके साथ ही लोगों ने आरती भी। लोगों ने मातारानी घर के हर कलेश को दूर करने की प्राथर्ना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें