अलग अलग मामलों में तीन दोषियों को सजा

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती की सिरसिया पुलिस ने 2008 और 2015 में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जेएम ने दोनों को दोषी करार देते हुए 500-500 रुपए के अर्थदंड और जेल की अवधि की सजा सुनाई। इसके अलावा, 2017 में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी को भी 1500 रुपए के जुर्माने और जेल की सजा दी गई।

अलग अलग मामलों में तीन दोषियों को सजा

श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने वर्ष 2008 में सहियापुर निवासी रामनरेश वर्मा पुत्र खुनखुन वर्मा को 312 बोर देशी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वही 2015 में सेमरा गब्बापुर निवासी कर्ताराम पुत्र शोभाराम को चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को जेएम ने दोनों को दोषी करार देते हुए जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व 500-500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। वहीं सिरसिया पुलिस ने भिनगा कोतवाली क्षेत्र के मजरा दत्तनगर निवासी शिवराज पुत्र बच्चूलाल को 2017 में मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेएम ने दोषी को न्यायालय उठने तक की अवधि के कारावास व 1500 रुपए के जुर्माने से दंडित किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।